माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पाठ्यक्रम

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का उपयोग किसी कार्यालय में होना आम बात है और इस कारण इसे सीखना आवश्यक होता हैं। इस पाठ्यक्रम में इसी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है कि किस तरह आप इसके द्वारा अपने कार्यालय के कार्यों को पूरा कर सकते हैं। इसे करने और आगे बढ़ने से पूर्व आपको माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के बारे में जानना जरूरी हैं। यह एक सॉफ्टवेयर का समूह है, जिसमें कार्यालय में उपयोग होने वाले सभी कार्य हेतु अलग अलग सॉफ्टवेयर रखा गया हैं। इन सभी को चलाने के लिए विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग करना होता है और इसे खरीदना भी पड़ता है।

इसे खरीदने के बाद एक बार स्थापित करने पर आप इसे कभी भी चला सकते हैं। इसके कई अलग अलग संस्करण मौजूद हैं। जिस कारण कई बार पुराने से नए सॉफ्टवेयर का उपयोग करने में थोड़ी दिक्कत हो जाती है, हालांकि सभी में एक ही तरह तरीका होता है और एक बार आप इसे जान लेंगे तो आप कोई भी संस्करण आसानी से चला सकेंगे।

इसमें नीचे कुछ सारणी दी गई हैं। इसके सभी सॉफ्टवेयर को अलग अलग सारणी में रखा गया है और इससे जुड़ी जानकारी को उसी सारणी में सूची के रूप में रखा गया हैं। आप इसमें से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड से शुरुआत कर सकते हैं और धीरे धीरे आगे बढ़ सकते हैं। यदि आपको किसी सॉफ्टवेयर की पहले से जानकारी हो तो दूसरे के बारे में आप आसानी से देख कर जानकारी ले सकें इस कारण यह सभी अलग अलग सारणी में हैं। यदि आप इससे पूर्व कभी इनके बारे में नहीं पढ़ें हैं तो कृपया परिचय से शुरू करें।

सामग्री सम्पादन

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड
माइक्रोसॉफ्ट एक्सल
माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट