माइक्रोसॉफ्ट वर्ड माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस का एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जिसमें आप दस्तावेज़ बना कर रख सकते हैं। यह एक तरह से कागज में लिखने जैसा ही है, लेकिन इसमें न तो कागज बर्बाद होता है और न ही स्याही का उपयोग होता है और आप चाहें तो इसे हटा भी सकते हैं या दुबारा शुरू से लिख भी सकते हैं। इसमें आप कई तरह के चार्ट बना सकते हैं या सारणी भी रख सकते हैं। कई तरह के रंगों का उपयोग भी कर सकते हैं। इसमें आपको अलग अलग फॉन्ट चुनने और आकार व रूप बदलने आदि की भी पूरी सुविधा होती है।

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड लोगो

उपयोग सम्पादन

कार्यालय में किसी दस्तावेज को डिजिटल तरीके से रखने में इसका उपयोग किया जाता हैं। इसमें चार्ट, सारणी, चित्र और भी कई तरह के मल्टीमीडिया जानकारी रखी जा सकती हैं। इससे आसानी से प्रिंट भी निकाला जा सकता हैं। इसमें एक प्रिंट निकालने की सुविधा है, जिससे आप तय कर सकते हैं कि किस तरह का प्रिंट निकालना है और आकार कैसा रखना है।

लाभ सम्पादन

इसमें भाषा शोधक होता है, जिससे आपके लिखे शब्दों में कोई भी त्रुटि हो तो वह आसानी से उसे देख कर नीचे में लाल रेखा दिखा देता है, जिसे आप देख कर उस गलती को सुधार सकते हैं, अर्थात इससे गलती होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

इसमें डाली गई जानकारी डिजिटल रूप में रहती हैं। हालांकि नोटपेड में भी इस तरह से जानकारी रखी जा सकती है, लेकिन इसमें केवल पाठ ही नहीं बल्कि चित्र, सारणी और चार्ट तक को रखा जा सकता है, जो नोटपेड में नहीं है।