शिक्षण संसाधन का अभिप्राय सामान्यतः शैक्षणिक सामग्री होता है। विकिविश्वविद्यालय पर अनेक तरह की शैक्षणिक सामग्री है जो कि अन्य विकि प्रकल्पों जैसे कि विकिपीडिया, विकिस्रोत, विकिपुस्तक आदि पर उपलब्ध नहीं हैं। विकिविश्वविद्यालय शैक्षणिक संसाधन में ज्ञानकोश, पाठ्य पुस्तकें तथा स्रोत पाठ को निर्मित नहीं किया जाता है।

विकिविश्वविद्यालय शैक्षणिक संसाधन में शामिल सामग्री सम्पादन

विकिविश्वविद्यालय में सभी उम्र के लोगों के लिए सभी विषयों का शैक्षणिक संसाधन शामिल हैं। शैक्षणिक संसाधन मोटे तौर पर शैक्षणिक परियोजनाओं में बाँटे जा सकते हैं जो सक्रिय सिक्षण तथा अध्ययन सामग्री से जुड़ा हो जिनका की विकिविश्वविद्यालय से बाहर भी उपयोग हो सके।

शैक्षणिक परियोजना सम्पादन

शैक्षणिक परियोजना विकिविश्वविद्यालय की मूल संरचनात्मक इकाइयों में से एक है। जिस तरह विकिपीडिया में आलेख तथा विकिपुस्तक में पुस्तक होते हैं उसी तरह विकिविश्वविद्यालय में शैक्षणिक परियोजनाएं होती हैं। शैक्षणिक परियोजनाएं एक पृष्ठ न होकर पृष्ठों का संग्रह होता है कोई भी एक पृष्ठ से अपने शैक्षणिक परियोजना के विकास का कार्य शुरु कर सकता है। इसमें एक से अधिक तरह के शैक्षणिक साम्गरियाँ जोड़ी जा सकती हैं।