"विकिविश्वविद्यालय:चौपाल": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 623:
 
हमने एक साथ एक ऐसी दुनिया की कल्पना की है जिसमें हर एक इंसान स्वतंत्र रूप से सभी ज्ञान के योग में साझा कर सकता है। विकिमीडिया आंदोलन का प्रत्येक व्यक्ति इस दृष्टि के लिए प्रतिबद्ध है। इस विशाल लक्ष्य की यात्रा कठिन है। − जबकि हमने हमेशा अपनी परियोजनाओं पर सामग्री नीतियों के उच्च मानकों का पालन किया है, पर हम अक्सर सभ्य नागरिकता बनाए रखने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। ऐसी कई घटनाएं हुई हैं जहां हमारे योगदानकर्ताओं को दुर्व्यवहार, उत्पीड़न या दूसरों के असभ्य व्यवहार का सामना करना पड़ा है। ऐसे अमित्र वातावरण के कारण, कई उपयोगकर्ताओं ने विकिमीडिया परियोजनाओं में योगदान देना बंद कर दिया है, और इस प्रकार, हम महत्वपूर्ण ज्ञान से चूक गए हैं। इसके कई कारणों में से एक, हमारी कई परियोजनाओं में व्यवहार संबंधी दिशानिर्देशों की कमी है। − सार्वभौमिक आचार संहिता (यूनिवर्सल कोड ऑफ कंडक्ट) का उद्देश्य ऐसे अंतरालों को पाटना है। सार्वभौमिक आचार संहिता के पीछे का विचार विभिन्न परियोजनाओं पर पहले से मौजूद व्यवहार संबंधी दिशानिर्देशों का सामंजस्य स्थापित करना है और सामूहिक रूप से व्यवहार नीतियों का एक मानक सेट बनाना है जो पूरे आंदोलन के लिए बाध्यकारी होने जा रहे हैं। ये सभी परियोजनाओं, सभी समुदाय के सदस्यों और सभी कर्मचारियों के सदस्यों के लिए समान रूप से लागू होंगे। सार्वभौमिक आचार संहिता परियोजना [[metawiki:Wikimedia_Foundation_Board_noticeboard/February_2020_-_Board_of_Trustees_on_Movement_Strategy|विकिमीडिया फ़ाउंडेशन बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टीज़ के समर्थन]] के साथ [[metawiki:Strategy/Wikimedia_movement/2018-20/Recommendations|आंदोलन रणनीति की सिफारिशों]] का एक परिणाम है। − यह परियोजना समुदाय के विचारों और प्रतिक्रिया पर अत्यधिक निर्भर करती है। हम समझते हैं कि इन मूल्यों का एक 'सार्वभौमिक' सेट होना अत्यंत कठिन है, जो सभी संस्कृतियों और समुदायों के प्रतिनिधि हैं, हालांकि, निश्चित रूप से दिशानिर्देशों के एक मूल सेट के साथ आना संभव है जो यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि हमारे पास एक सुरक्षित स्थान है जहाँ हर कोई योगदान करने में सक्षम हो। − यह आपके लिए यह , आचार संहिता की भाषा और सामग्री को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने और उत्पीड़न मुक्त स्थान बनने के लिए, आंदोलन को आगे बढ़ाने में योगदान करने का अवसर है। सार्वभौमिक आचार संहिता के बारे में अधिक जानकारी [[metawiki:Universal_Code_of_Conduct/hi|यहाँ]] ([[metawiki:Universal_Code_of_Conduct|अंग्रेजी]]) उपलब्ध है। -- [[सदस्य:Suyash (WMF)|Suyash (WMF)]] ([[सदस्य वार्ता:Suyash (WMF)|वार्ता]]) 01:30, 30 मार्च 2020 (IST)
:[[सदस्य:Suyash (WMF)|Suyash (WMF)]] जी, आपने Universal Code of Conduct पेज का अच्छे से अनुवाद किया हैं। पहले भी कई सारे ऐसे पेज चौपाल पर डालें जाते थे। लेकिन वह मशीनी अनुवाद हुआ करते थे। और सिर से ऊपर निकल जाते थे। यह पेज कम से कम अच्छे से समझ तो आया। बाक़ी इस विषय पर समुदाय को चर्चा करनी हैं।--<span style="background:#444;padding:2px;font-size:12px">[[User:Jayprakash12345|<span style="color:#fff">जयप्रकाश</span>]]<span style="color:#FC0;letter-spacing:-2px"> >>> </span>[[User talk:Jayprakash12345|<span style="color:#fff">वार्ता</span>]]</span> 00:49, 2 अप्रैल 2020 (IST)