विकिविश्वविद्यालय:लेख स्तर

विकिविद्यालय के लेखों के मूल्यांकन हेतु पाँच स्तरों की व्यवस्था है जिनमें पहला स्तर सबसे निचले दर्जे को और पाँचवाँ स्तर सबसे उच्च कोटि के लेख को प्रदर्शित करता है:

  1. आधार - ऐसा लेख जिसमें बहुत ही कम जानकारी है।
  2. रूपरेखा/शुरूआती - जिसमें एक सुगठित भूमिका है किन्तु उपखंडों में पर्याप्त जानकारी नहीं है। कुछ महत्वपूर्ण उपखंड या तो गायब हैं या केवल उनका नाम है और उनमें सामग्री बिलकुल नहीं अथवा बहुत थोड़ी ही है।
  3. उपयोग लायक - ऐसा लेख जो किसी के द्वारा उपयोग किया जा सकता है, हालाँकि, उसे अन्य स्रोतों से भी जानकारी की आवश्यकता पड़ सकती है। सुगठित भूमिका व अन्य चीजों का संक्षिप्त विवरण मौजूद हो किन्तु अभी भी इन खण्डों का विस्तार पर्याप्त न हो पाया हो।
  4. अच्छा लेख - लेख पर्याप्त विस्तृत हो, सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की पर्याप्त जानकारी रखता हो और किसी भी सामान्य व्यक्ति द्वारा इसका उपयोग संबंधित ज्ञान के लिए किया जा सकता हो। शैली निर्देशों के अनुरूप गठित हो और कोई महत्व का अनुभाग छूटा न हो या अत्यल्प जानकारी वाला न हो।
  5. श्रेष्ठ - एक पूर्ण हो चुका लेख जो आदर्श शैली निर्देशों का भली-भांति पालन करता हो। यह लेख विकिविश्वविद्यालय के बेहतरीन लेखों में से एक हो।