उद्देश्य सम्पादन

कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी को छात्र को सीखना। कंप्यूटर हार्डवेयर के बारे में अधिक विशिष्ट विवरण स्पष्ट करते हुए छात्र को जानकारी देना।

कंप्यूटर क्या है? सम्पादन

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो संख्या, टेक्स्ट, ध्वनि, छवि, एनिमेशन, वीडियो आदि जैसे इनपुट लेता है और उसे प्रोसेस करता है फिर आउटपुट के रूप में प्रोसेस किया हुआ इनपुट को एक अर्थपूर्ण जानकारी में परिवर्तित करके प्रस्तुत करता हैं।

कीबोर्ड (सभी एकसमान नहीं हैं) सम्पादन

कीबोर्ड टाइपराइटर के सामान कार्य करता है। इसके द्वारा आप टेक्स्ट,नंबर और सिंबल आदि टाइप कर सकते है। यह एक सबसे अधिक प्रयोग की जाने वाली इनपुट डिवाइस है।

कंप्यूटर केस सम्पादन

सीपीयू के डिब्बे को कंप्यूटर केस कहा जाता हैं। परिभाषा:सीपीयू, मदरबोर्ड, मेमोरी और किसी भी आंतरिक घटकों को आमतौर पर एक कंप्यूटर केस/हाउसिंग में डाल दिया जाता है।

मॉनिटर सम्पादन

• सीपीयू द्वारा प्रोसेस की गई इन्फॉर्मेशन को दिखने के लिए मॉनिटर का उपयोग होता है। कंप्यूटर मॉनिटर सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला ग्राफिकल आउटपुट डिवाइस है।

कंप्यूटर प्रणाली सम्पादन

एक कार्यात्मक कंप्यूटर सिस्टम के लिए न्यूनतम आवश्यकताओं में निम्न चीजें शामिल हैं

  1. एक कुंजीपटल
  2. कैबिनेट जिसमें सीपीयू और मेमोरी होती है
  3. एक मॉनिटर।
  4. एक माउस
आमतौर पर डेटा कुंजीपटल के माध्यम से सीपीयू में भेजा जाता हैं। और सूचना आमतौर पर मॉनिटर स्क्रीन पर प्रस्तुत की जाती है हालांकि, जानकारी को स्पीकर, ब्रेल डिस्प्ले या किसी अन्य आउटपुट डिवाइस के माध्यम से भी प्रस्तुत किया जा सकता हैं।